छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों ने खरसिया ब्लॉक का दौरा कर सोशल मीडिया विभाग के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य मुलाकात की
admin |
09 Aug 2026
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों ने खरसिया ब्लॉक का दौरा कर सोशल मीडिया विभाग के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सोशल मीडिया विभाग के प्रबंधक श्री वेद प्रकाश महंत ने प्रदेश पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदभूषण सनेही, प्रदेश संयोजक श्री दशरथ साहू, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला एवं विशेष सहयोगी डॉ. अजय खुटे उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी योजनाओं, सदस्यता अभियान तथा सोशल मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।