कोरबा- छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की भेंट-मुलाकात
admin |
09 Aug 2026
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा संभाग से वापस लौटते वक्त बस स्टैंड पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के कोरबा जिला प्रभारी श्री कैलाशु पटेल से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई।
इस दौरान श्री कैलाशु पटेल से संगठन की गतिविधियों, कोरबा जिले में संगठन की स्थिति एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा उनका और संगठन का हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे:
• श्री अखिलेश रात्रे – प्रदेश अध्यक्ष
• श्री वेदभूषण सनेही – प्रदेश उपाध्यक्ष
• श्री दशरथ साहू – प्रदेश संयोजक
• डॉ. संजय निराला – प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार
• डॉ. अजय खुटे – विशेष सहयोगी
यह आत्मीय मुलाकात संगठन के
आपसी समन्वय, संवाद और मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन