प्रदेश स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत पामगढ़ में बैठक संपन्न
admin |
09 Aug 2026
प्रदेश स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत पामगढ़ में बैठक संपन्न
आज प्रदेश स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की टीम जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित रेस्ट हाउस पहुंची, जहां जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष श्री सन्नी सूर्यवंशी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा टीम का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी गतिविधियों एवं संगठन को जिले में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित प्रदेश पदाधिकारीगण:
• श्री अखिलेश रात्रे – प्रदेश अध्यक्ष
• श्री वेदभूषण सनेही – प्रदेश उपाध्यक्ष
• श्री दशरथ साहू – प्रदेश संयोजक
• डॉ. संजय निराला – प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार
• डॉ. अजय खुटे – विशेष सहयोगी
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन