अकलतरा के पास छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य से आत्मीय भेंट-मुलाकात
admin |
09 Aug 2026
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज अकलतरा के पास नेशनल हाईवे पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के बेहद होनहार एवं सक्रिय सदस्य श्री सूरज भारती जी से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई।
इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। संगठन के विस्तार, सक्रियता एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे:
• श्री अखिलेश रात्रे – प्रदेश अध्यक्ष
• श्री वेदभूषण सनेही – प्रदेश उपाध्यक्ष
• श्री दशरथ साहू – प्रदेश संयोजक
• डॉ. संजय निराला – प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार
• डॉ. अजय खुटे – विशेष सहयोगी
श्री सूरज भारती जी जैसे सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों के साथ निरंतर संवाद संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।