छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की सूरजपुर एवं बलरामपुर की संयुक्त बैठक संपन्न
admin |
08 Aug 2026
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की सूरजपुर एवं बलरामपुर की संयुक्त बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व सरगुजा संभाग अध्यक्ष श्री वरिंदर सिंह ने किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी गतिविधियों तथा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी:
• श्री अखिलेश रात्रे – प्रदेश अध्यक्ष
• श्री वेदभूषण सनेही – प्रदेश उपाध्यक्ष
• श्री दशरथ साहू – प्रदेश संयोजक
• डॉ. संजय निराला – प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार
• डॉ. अजय खुटे – विशेष सहयोगी
इसके साथ ही बलरामपुर जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश साहू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन
एकजुट पत्रकारिता — सशक्त संगठन