छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने शुरू की निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता पहल
admin |
25 Jun 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य हित में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एसोसिएशन ने किडनी संबंधी रोगों तथा मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित सदस्यों और उनके रिश्तेदारों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सहयोग उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
एसोसिएशन के अनुसार, बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि पत्रकारों, मीडिया कर्मियों एवं उनके परिवारों को समय पर चिकित्सकीय मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग मिल सके। इस पहल के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, रोग संबंधी जानकारी तथा उपचार प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के अतिरिक्त प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार विजेंद्र बघेल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मीडिया परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि किडनी रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है।
एसोसिएशन ने पात्र सदस्यों एवं उनके परिजनों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं संपर्क हेतु इच्छुक व्यक्ति विजेंद्र बघेल (अतिरिक्त प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार, छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन) से मोबाइल नंबर 88718-94840 पर संपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की यह पहल मीडिया परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।