छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन सरायपाली ब्लॉक बैठक संपन्न
admin |
15 Aug 2025
आज, स्थानीय विश्रामगृह में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन, जिला ईकाई महासमुंद के ब्लॉक सरायपाली में की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया था।
जिसमें आगामी 15 अगस्त को लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे पर संघठन का बैनर लगाने तथा आगामी 03 सितम्बर को जिला स्तरीय महा सदस्यता अभियान आयोजित किया जायेगा, जो जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा।
साथ ही पदाधिकारियों को संघठन में सक्रिय भूमिका हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कुछ लापरवाह पदाधिकारियों को निष्कासित गया वही दुसरे ओर कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नति की बात पर मंथन हुआ।
उक्त मौके पर महासमुंद जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भटट् जी, जिला उपाध्यक्ष श्री विजय साहु जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार डडसेना, ब्लॉक अध्यक्ष श्री शिवा निषाद सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व सदस्य साथी उपस्थित थे।