छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के माध्यम से 60 दिनों में 206 मरीजों को मिला स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहयोग
admin |
15 Aug 2025
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के माध्यम से 60 दिनों में 206 मरीजों को मिला स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहयोग (डॉ. संजय निराला की निगरानी में मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य) छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन द्वारा बीते 60 दिनों में कुल 206 जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सेवा कार्य का संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे के कुशल निर्देश और प्रदेश मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं सलाहकार डॉ. संजय निराला की सतत निगरानी में किया गया।