मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के ओकांर साहू
admin |
04 Apr 2026
सिमगा। रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर सिमगा के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सिमगा ब्लॉक सचिव ओंकार साहू ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए सहायता के लिए पहल की।
ओंकार साहू ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया और स्थानीय थाना को भी घटना की सूचना दी। उनकी तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका।
इस दौरान जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू, अजय सिंगर तथा मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने भी मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल की मदद में सहयोग किया। सभी के सामूहिक प्रयास से घायल व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में सफलता मिली।